विराट कोहली के करियर का सबसे खराब दिन!

Friday, Feb 24, 2017 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट कोहली शुक्रवार को पुणे टेस्ट के दूसरे दिन बगैर खाता खोले आउट हो गए। कोहली के क्रिकेट करियर में यह पहला मौका है, जब वह भारत में किसी टेस्ट में खाता खोलने में नाकाम रहे।

 कोहली बने मिचेल स्टार्क का शिकार 
 कोहली बगैर खाता खोले दूसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क के शिकार बने। विराट कोहली ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छेड़ बैठे और गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई स्लिप पर खड़े पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों में समा गई। इस प्रकार विराट और स्टार्क का पहला मुकाबला मिचेल स्टार्क ने जीत लिया है।कोहली के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शून्य पर आउट होने का मौका 104 पारियों के बाद आया। इसके पहले 2014 में इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टेस्ट में वह जीरो पर आउट हुए थे।


 

Advertising