चैम्पियंन ट्राफी से पहले इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 05:20 PM (IST)

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह और सुरेश रैना ईएसपीएन की विश्व के चोटी के 100 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं।  
PunjabKesari
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोहली जहां 13वें स्थान पर हैं वहीं धोनी को 15वां, युवराज को 90वां और रैना को 93वां स्थान मिला है।  इस सूची में ईसपीएन ने विश्व में वर्तमान समय में 100 सबसे अधिक सक्रिय खिलाडिय़ों की सूची दी है। 
PunjabKesari
पुर्तगाल के फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में सबसे उपर है। उनके बाद एनबीए स्टार लेब्रोन जेम्स, एक अन्य फुटबालर लियोनेल मेसी और स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का नंबर आता है।  शीर्ष दस में फिल मिकेलसन, नेमार, उसैन बोल्ट, केविन डुरैंट, राफेल नडाल और टाइगर वुड्स शामिल हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News