सुपर सीरीज खिताब जीतने पर बैडमिंटन संघ देगा श्रीकांत को नकद पुरस्कार

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2017 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने आज किदाम्बी श्रीकांत को पांच लाख रूपए के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की जिन्होंने आज सिडनी में आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया।  वह पहले भारतीय पुरूष शटलर हैं जिन्होंने लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीते हैं।   

श्रीकांत की उपलब्धियों पर हमें गर्व
बाई अध्यक्ष हिमांत विश्व शर्मा ने श्रीकांत के लिए यह घोषणा की। उन्होंने शानदार जीत की बधाई देते हुए कहा कि हमें श्रीकांत आपकी उपलब्धियों पर काफी गर्व है। यह अद्भुत रहा। उन्होंने एक बार फिर देश को ही गौरवान्वित नहीं किया बल्कि अपना नाम सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों की सूची में भी लिखवा लिया और श्रीकांत की प्रशंसा के लिये कोई भी शब्द काफी नहीं होगा।

संघ में बना जश्न का माहौल
अध्यक्ष की तरह ही बाई महासचिव अनून नारंग ने कहा कि यह निश्चित रूप से श्रीकांत और भारतीय बैडमिंटन की काफी बड़ी उपलब्धि है। संघ में जश्न का माहौल है और मुझे पूरा भरोसा है कि पूरे देश में बैडमिंटन प्रशंसकों का भी यही हाल होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News