कपूर ने विनोद खन्ना को समर्पित किया अपना एशियाई टूर खिताब

Sunday, Apr 30, 2017 - 06:49 PM (IST)

मियोली: भारतीय गोल्फर शिव कपूर ने अपना दूसरा एशियाई टूर खिताब महान अभिनेता विनोद खन्ना को समर्पित किया जिनका इस हफ्ते निधन हो गया था। खन्ना का कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया, वह कपूर परिवार के काफी करीब थे। उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारे परिवार का हिस्सा थे।’’ उन्होंने साथ ही कहा कि 12 साल बाद उनके पहले एशियाई टूर खिताब का जश्न नहीं मनाया जाएगा।   

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस जीत को भारतीय फिल्म के महान अभिनेता विनोद खन्ना को समर्पित करना चाहता हूं जिनका इस हफ्ते निधन हो गया। वह हमारे परिवार के काफी करीब थे और इस दुखद घड़ी में कुछ खुशी के पल मिलना अच्छा है। ’’  कपूर ने कहा, ‘‘उनका हम सभी पर बहुत प्रभाव था इसलिये जश्न नहीं मनाया जायेगा।’’ उनके अनुसार वह उनकी सफलता पर बधाई देने वाले पहले व्यक्ति होते थे और उन्हें काफी प्रेरित करते थे।  

Advertising