इस वजह से कपिल के शो में नहीं पहुंचे धोनी

Sunday, Oct 02, 2016 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्ली: कपिल देव, विराट कोहली, युवराज सिंह से लेकर क्रिस गेल, वसीम अकरम, ब्रेट ली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी कपिल के शो में शिरकत कर रहे है। इस बार धोनी के फैंस को इस शो में महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार था लेकिन उन्होंने कपिल के शो में जाने से मना कर दिया। 

खबरों के अनुसार कपिल शर्मा और उनकी टीम ने शर्त रखी थी कि जब धोनी आएंगे, तभी इस फिल्म का प्रमोशन उनके शो में होगा।  हालांकि, 'द कपिल शर्मा शो' की क्रिएटिव पार्टनर प्रीति सिमोस ने इन खबरों का खंडन किया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में प्रीति ने यह साफ की उनकी टीम ने धोनी के आने की कोई भी शर्त नहीं रखी थी। प्रीति ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। धोनी ने किसी भी टीवी शो पर जाकर फिल्म प्रमोशन नहीं किया। इसी वजह से वे हमारे शो में नहीं आए और कोई वजह नहीं है।

 21.30 करोड़ पहले दिन की कमाई
‘एम.एस. धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रुपयों की बरसात करते हुए पहले दिन 21.30 करोड़ रुपए के साथ धुआंधार शुरूआत की है। फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों की भी काफी सराहना मिल रही है। सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के बाद निर्देशक पांडे की यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपङ्क्षनग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। ‘सुल्तान’ ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Advertising