कोहली पर लगा युवी, रैना का करियर बर्बाद करने का आरोप

Tuesday, Oct 17, 2017 - 01:41 PM (IST)

नई दिल्ली: अकसर ही अपने ट्वीट की वजह से विवादों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान ने एक बार फिर से विराट कोहली के लिए एक ऐसी बात कह डाली है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। उन्होंने विराट कोहली पर युवी और रैना का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। इस ट्वीट के बाद फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। 

केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बेचारे युवराज सिंह और सुरेश रैना को आखिरकार विराट कोहली ने हमेशा के लिए घर बैठा ही दिया। कोई नहीं भाई कमेंट्री कर लो।' 


इससे पहले इन्होंने क्रिकेटर गौतम गंभीर के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट कर उनसे छेड़खानी की थी। उन्होंने लिखा था कि भाई गौतम गंभीर जन्मदिन की शुभकामनाएं। भाई आपको सिर्फ 30 साल की उम्र में रिटायर घोषित कर दिया गया। आपके साथ नाइंसाफी हुई है।  

 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलें जाने वाली 3 मैचों की सीरीज में युवराज और सुरेश रैना को जगह नहीं मिली और इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे है।

Advertising