सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हैं जस्टिन बीबर के 'हमशक्ल',सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें!

Thursday, May 11, 2017 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कनाडा के पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने एल्बम ‘पर्पज’ के प्रमोशन के लिए मुंबई आए और इस दौरान भारत दौरे को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह थे। लेकिन आप ये जानकार हैरान रह जाएंगे कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की जस्टिन बीबर से तुलना कर रहे हैं।
​​​​​​
यूजर ने बताया अर्जुन तेंदुलकर का जुड़वा भाई
जी हां, इन लोगों का कहना है कि अर्जुन की शक्लो-सूरत जस्टिन बीबर से काफी मिलती है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। ट्विटर पर लोगों ने अर्जुन और बीबर की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि अर्जुन ‘भारत के जस्टिन बीबर’ हैं। तो कुछ ने पूछा है कि क्या ये दोनों जुड़वां हैं। कई यूजर ने कहा कि अर्जुन, बीबर का दूसरा भाई हैं। 
 

 

 


बीबर और उनकी टीम ने कॉन्सर्ट में लहराया तिरंगा
इस कॉन्सर्ट के दौरान जस्टिन बीबर और उनकी टीम ने भारतीय तिरंगा थामकर प्रस्तुति दी जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 



 


शो के बाद इंडियान फैंस से किया वादा
शो के बाद उन्होंने कहा कि इंडियन सबसे ज्यादा कूल हैं और ये एक शानदार रात थी।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ,थैंक्यू इंडिया, मैं फिर आऊंगा।

बॉलीवुड स्टार भी बने उनके कॉन्सर्ट के दर्शक
बीबर की परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस के साथ साथ बॉलीवुड स्टार भी पहुंचे। शो में एक्ट्रेस आलिया भट्रट, अर्जुन रामपाल, सोनाली बेंद्रे, श्रीदेवी, अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान की बहन अर्पिता और उनकी पति आयुष जैसे स्टार शामिल थे। 

 

 

Advertising