भरतकोटी और महालक्ष्मी ने राष्ट्रीय जूनियर शतरंज खिताब जीता

Tuesday, Sep 12, 2017 - 08:58 AM (IST)

पटना: अंतरराष्ट्रीय मास्टर हर्ष भरतकोटी और महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर महालक्ष्मी ने आज राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में क्रमश: लड़के और लड़कियों के वर्ग का खिताब जीत लिया।  पूर्व राष्ट्रीय अंडर 13 चैंपियन भरतकोटी 11 दौर की चैंपियनशिप में 9 .5 अंक के साथ आंध्र प्रदेश के कार्तिक वेंकटरमन के साथ टाई थे लेकिन व्यक्तिगत मुकाबले में कार्तिक को हराने के कारण भरतकोटी को विजेता घोषित किया गया। 

कार्तिक दूसरे स्थान पर रहे जबकि आंध्र प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय मास्टर कृष्णा तेजा ने 8 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में पूर्व अंडर 12 विश्व चैंपियन महालक्ष्मी ने नौ अंक के साथ खिताब जीता। महाराष्ट्र की साक्षी चितलांगे 8 .5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। कर्नाटक की इशा शर्मा के भी 8 .5 अंक रहे लेकिन उन्हें साक्षी के खिलाफ शिकस्त के कारण तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।  भाषा

Advertising