डोपिंग विवादों में फंसे रूस को जूडो में मिला पहला स्वर्ण

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2016 - 02:16 PM (IST)

रियो डि जिनेरियो: रियो खेलों के शुरू होने से पहले डोपिंग विवादों में फंसे रूस को शनिवार को जूडो में बेसलन मुडरानोव ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। 
 
मुडरानोव ने पुरूषों के 60 किलोग्राम वर्ग में कजाखस्तान के येल्दोस समेतो को हराकर अपने देश को पहले ही दिन पदक तालिका में स्थापित किया। पदक जीतने के बाद मुडरानोव ने कहा कि हमारे देश पर बहुत अधिक मनोवैज्ञानिक दबाव था इसलिए पहले ही दिन स्वर्ण पदक जीतना हमारे देश के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। 
 
डोपिंग रोधी जांच में सरकार प्रायोजित डोपिंग की साजिश उजागर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति ने रूस पर पूर्ण प्रतिबंध तो नहीं लगाया लेकिन उसके 100 से अधिक एथलीटों को रियो खेलों में शामिल होने से रोक दिया।  इस पूरे विवाद के चलते ओलिंपिक में रूस की 100 वर्षों की सबसे कम खिलाडिय़ों की टीम हिस्सा ले रही है और कई एथलीटों की तैयारियां इस कारण प्रभावित हुई। हालांकि मुडरानोव ने कहा कि उनको हमेशा से इस बात का विश्वास था कि उन्हें स्पर्धा में हिस्सा लेने दिया जाएगा। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News