अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाएंगे इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2016 - 03:27 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर जल्द अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के द्वारा दी। वटलर अपनी गर्लफ्रेंड लुइस वेबर के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बटलर ने फेसबुक पर अपनी गर्लफ्रेंड लुईस के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया की उन्होंने (लुईस वेबर) शादी के लिए हां कर दी है। 

भारत के साथ टेस्ट सीरीज खत्म करने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम अब दुबई में छुट्टियां मना रही है। बटलर को यहां उनकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया। इंग्लैंड टीम अब भारत के साथ 15 जनवरी से तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के लिए आएगी। बटलर ने अबतक अपने क्रिकेट करियर में 18 टेस्ट, 81 वनडे और 50 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में बटलर ने 55.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 784 अपने नाम किया है। वहीं वनडे में 120.29 के स्ट्राइक रेट से 2217 रन जबकी टी20 में 140.18 के स्ट्राइक रेट से 928 रन बनाए हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News