जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रैंड का यह अंदाज पहले नहीं देखा होगा आपने

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2016 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: 'हैलोवीन डे' त्यौहार विदेशों में मनाया जाता है। यह ऐसा त्यौहार है जहां लोग क्रेज़ी कॉस्ट्यूम्स पहनते हैं। इस मौके पर WWE सेलेब्स जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रैंड निकी बेला ने भी अपने क्रेज़ी लुक्स के साथ 'हैलोवीन' डे पर मुबारकबाद दी है। हाल ही में दोनों ने सोशल साइट फेसबक पर यह वीडियो अपलोड की है और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें जॉनसीना और उनकी गर्लफ्रैंड निकी बेला ने एक दूसरे की नकल कर रहे है। दोनों बहुत अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि जॉन सीना की गर्लफ्रेंड निक्की बेला रेसलिंग में ही नहीं ब्लकि खूबसूरती की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी सोशल साइट पर शेयर की गईं हर फोटोज को लाख से अधिक लाइक्स और हजारों शेयर मिलते हैं। वह फिलहाल WWE की स्मैकडाउन इवेंट की तैयारी में लगी हुई हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News