WWE में जिंदर महल ने रचा इतिहास, इस लैजेंड रैसलर को छोड़ा पीछे

Tuesday, Sep 19, 2017 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय मूल के रैसलर जिंदर महल ने में इतिहास रच दिया। उन्होंने 120 दिन तक WWE चैंपियन रहते हुए लैजेंड रैसलर रिक फ्लेयर को पीछे छोड़ दिया। रिक फ्लेयर 2 बार यही टाइटल जीतने के बाद इतने ही दिन चैंपियन रहे थे। साथ ही जिंदर ने द रॉक को भी पछाड़ा, जिन्होंने (119 दिन तक WWE चैंपियनशिप अपने नाम रखी। रिक फ्लेयर ये कारनामा दो बार कर चुके है। साल 1992 में रॉयल रंबल में वो मैच जीते थे और इसके बाद 120 दिन तक ये चैंपियनशिप उनके पास रही थी। इससे पहले जब अपनी चैंपियनशिप जीती थी तो वो 77 दिन उनके पास थी। 

अब तो़ड सकते हैं अंडरटेकर का रिकाॅर्ड
जिंदर महल के पास 8 अक्तूबर को WWE हैल इन ए सैल में विजयी हासिल कर इतिहास रचने का माैका है। यदि महल यहां जीत जाते हैं तो वह द अंडरटेकर का रिकाॅर्ड तोड़ देंगे। अबतक द अंडरटेकर ने डब्लूडब्लूई चैंपियनशिप को 133 दिन तक बरकरार रखा है। अंडरटेकर के अलावा रैसलर एडी ग्युरेरो (133 दिन), कर्ट एंगल (126 दिन) और द रॉक (119 दिन) ने लंबे समय तक डब्लूडब्लूई चैंपियनशिप को अपने नाम किया है। 

जिंदर महल 21 मई को 13 बार के चैंपियन रैंडी आॅर्टन को स्मैकडाउन के पीपीवी बैकलैश में मात देकर भारतीय मूल के पहले WWE चैंपियन बने थे। जिन्दर का असली नाम युवराज सिंह ढेसी है। उन्होंने साल 2011 में wwe में प्रवेश किया था और 2014 में कंपनी की तरफ से उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था. लेकिन पिछले साल एक बार फिर जिन्दर रिंग में नजर आये और इस बार उन्होंने और आक्रामक रूप में रिंग में वापसी की।

Advertising