झारखंड ने जीता सब जूनियर महिला हॉकी खिताब

Sunday, Jan 22, 2017 - 08:42 PM (IST)

रामनाथापुरम: झारखंड ने हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में रविवार को 3-2 से हराकर सातवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (महिला) ए डिवीजन का खिताब जीत लिया। निर्धारित समय तक झारखंड और हरियाणा दो-दो की बराबरी पर थे लेकिन शूटआउट में झारखंड की टीम ने 3-2 से बाजी मार ली। 

झारखंड के लिए दीपिका सोरेंग, सलीमा टेटे और शैमी बारा ने निशाने साधे जबकि हरियाणा के लिए शूटआउट में दीपिका और ऊषा ही गोल कर पाई। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने सपना देवी और योगिता बोरा के एक-एक तथा मुमताज खान के दो गोलों की बदौलत चंडीगढ़ को 4-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।  

Advertising