ये रिकाॅर्ड साबित करता है- धोनी इज द बेस्ट फिनिश्नर आॅफ क्रिकेट

Tuesday, Sep 05, 2017 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए हमेशा 'लकी' साबित हुए हैं। जब भी टीम को मैदान में उनकी जरुरत पड़ी उन्होंने अपना साै प्रतिशत दिया। उनके नाम कई रिकाॅर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना असंभव नजर आता है। कई ऐसे माैके देखने को आए हैं जब भारत मुश्किल में होता है तो धोनी क्रीज पर जमते हुए मैच को जीत की दहलीज तक पहुंचाते आैर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाते हैं। इसी वजह से धोनी को दुुनिया का बेस्ट फिनिशर भी माना जाता है। धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि धोनी 'इज द बेस्ट फिनिशर ऑफ क्रिकेट'।

टीम के कप्तान रह चुके धोनी ने 9 बार भारतीय टीम को वनडे में छक्का लगाकर जीताया। छक्का लगाकर जीत दिलाने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी के आस-पास भी कोई बल्लेबाज नहीं फटकता। भारत को 2 बार विश्व चैंपियन बनाने वाले बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ही हैं। 2011 विश्व कप में महेन्द्र सिंह धोनी का श्रीलंका के खिलाफ विजयी छक्का शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाएगा।

ये हैं 9 मौके जब धोनी ने छक्का जड़कर दिलाई जीत-
31 जुलाई 2005 को वेस्टइंडीज के खिलाफ  
4 सितंबर 2005 को जिम्बाब्वे के खिलाफ
31 अक्तूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ
3 नवंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ
15 नवंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ 
26 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ 
2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ
11 जुलाई 2013 को श्रीलंका के खिलाफ

Advertising