एक बार फिर इरफान पठान के ट्वीट पर भड़के लोग,लगाई क्लास

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 03:59 PM (IST)

नई दिल्ली: अक्सर अपने ट्विटर की वजह से विवादों में आने वाले टीम इंडिया के तूफानी गेंदबाज इरफान पठान एक बार फिर फैंस के निशाने में आ गए है। हाल ही में इरफान पठान ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रही हिंसा पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने ट्वीट कर दुनिया में लोगों की सोच पर सवाल उठाया है। 

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रहे खून-खराबे पर इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लगता है दुनिया और इसके लोग ये तय कर चुके हैं कि उन्हें शांति नहीं चाहिए। आज इंसान सिर्फ दूसरे इंसान को तकलीफ पहुंचाना चाहता है। इरफान पठान ने अपने इस ट्वीट में म्यांमार नरसंहार का हैश टैग भी इस्तेमाल किया है। इस ट्वीट पर कई लोगों ने सहमति भी जताई है। लेकिन कई लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी है। 
इरफान ने किया ट्वीट


देखिए लोगों ने क्या कहा-

 


बता दें कि म्यांमार में कट्टरपंथी बौद्ध संगठनों और कट्टरपंथी रोहिंग्या मुसलमानों के बीच कई बार खूनी झड़प हो चुकी है। मौजूदा विवाद भी 25 अगस्त को रोहिंग्या मुसलमानों के एक हथियारबंद संगठन द्वारा सुरक्षा बलों पर किए गए हमले से शुरू हुआ। रोहिंग्या मुसलमानों के अनुसार कई गांवों में सेना ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाई। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के अनुसार 25 अगस्त को भड़की हिंसा के बाद करीब 400 लोग मारे जा चुके हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News