इस विदेशी खिलाड़ी ने बदला आईपीएल का इतिहास

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 01:32 PM (IST)

बेंगलुरू: इंगलैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स आज आईपीएल की खिलाडिय़ों की नीलामी के पहले दौर में सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें 14 करोड़ 50 लाख रूपए में खरीदा।  इसी के साथ आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी रहें। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने वाली पुणे की टीम देर से बोली में शामिल हुई और 13 करोड़ रूपए से शुरूआत की। टीम ने अंतत: मुंबई इंडियन्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़कर स्टोक्स को अपनी टीम के साथ जोड़ा।  इंग्लैंड की सीमित आेवरों की टीम में स्टोक्स के कप्तान इयोन मोर्गन को किंग्स इलेवन पंजाब ने उनकी आधार कीमत दो करोड़ रूपए में खरीदा।  तेज गेंदबाजी आलराउंडर स्टोक्स को खरीदने के लिए 5 फैंचाइजियों ने बोलियां लगाई। इंग्लैंड के नव नियुक्त टैस्ट उप कप्तान इस तरह 10वें टूर्नामेंट की नीलामी में पहले ‘मिलियन डालर’ खिलाड़ी बने।  

पुणे सुपरजाइंट्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्टोक्स पर बड़ा दांव लगाने के संदर्भ में कहा, ‘‘वह फार्म में चल रहा आलराउंडर है। इस अपने इस पक्ष को मजबूत करना चाहते थे। यह जुआ है, हमारे पास अच्छे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। हम युवाों को बड़े खिलाडिय़ों के साथ रखना चाहते थे और हम अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं। यह जोखिम है लेकिन हम इसे लेने के लिए तैयार हैं।’’ 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News