IPL सीजन 10 में टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को लगा झटका

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 11:06 AM (IST)

नई दिल्ली: IPL के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में शुरू हो गई है। इसमें 352 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। सीजन 10 में खिलाड़ियों के कीमत गिरती नजर आई। 

दरअसल, पिछले साल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे ऑलराउंडर पवन नेगी को इस बार महज एक करोड़ में खरीदा गया है और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम में जगह मिली। जैसे कि आप जानते ही हैं कि सीजन 9 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस बार उनकी कीमत गिर गई। इसके अलावा वहीं, इंडियन ऑलराउंडर इरफान पठान को इस सीजन में खदीददार नहीं मिला। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से नीलामी शुरू हुई, लेकिन उन्हें भी खरीददार नहीं मिला। 

बता दें कि अब तक हुई नीलामी में इंगलैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.50 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक करोड़ में खरीदा. भारत के इरफान पठान की बेस प्राइस 50 लाख थी, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। सीन एबॉट और क्रिस जॉर्डन को किसी ने नहीं खरीदा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News