IPL नीलामी: स्टोक्स को मिली मोटी रकम, युवा भारतीयों पर भी पैसों की बरसात

Monday, Feb 20, 2017 - 05:43 PM (IST)

बेंगलुरु: इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स आज आईपीएल की खिलाडिय़ों की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने जब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें 14 करोड़ 50 लाख रूपये में खरीदा जबकि युवा घरेलू खिलाडिय़ों पर भी फ्रेंचाइजियों ने काफी पैसे खर्च किए। इंग्लैंड के ही बायें हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 12 करोड़ रूपये में खरीदा। अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान अरमान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ रूपये की बोली लगाई जबकि स्पिनर गेंदबाजी आलराउंडर मोहम्मद नबी को भी सनराइजर्स ने खरीदा।  

भारत के उभरते हुए खिलाडिय़ों में तमिलनाडु के बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने तीन करोड़ रूपये खर्च किए जो 10 लाख रूपये के उनके आधार मूल्य से 30 गुना अधिक है। पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम को नेट पर गेंदबाजी करने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी के लिए आरसीबी ने दो करोड़ रूपये खर्च किए जबकि कर्नाटक के युवा आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के लिए मुंबई इंडियन्स ने दो करोड़ रूपये की बोली लगाई।  

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर तेज गेंदबाज वरूण आरोन को किग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ 80 लाख रूपये में खरीदा जबकि लेग स्पिनर कर्ण शर्मा तीन करोड़ 20 लाख रूपये में मुंबई की टीम के साथ जुड़े। बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी को आरसीबी ने एक करोड़ रूपये में खरीदा। उनकी आधार मूल्य 30 लाख रूपये था। यह हालांकि उन्हें पिछले साल मिली आठ करोड़ 50 लाख रूपये की राशि से काफी कम है। उन्हें पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था। 

अब तक बिके ये खिलाड़ी...

खिलाड़ी  बेस प्राइस कितने में बिका टीम
इयान मोर्गन  2 करोड़ 2 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
पवन नेगी 30 लाख 1 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
एंजिलो मैथ्यूज 2 करोड़ 2 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
बेन स्टोक्स 2 करोड़ 14.5 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
कोरी एंडरसन 1 करोड़ 1 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
निकोलस पूरन 30 लाख 30 लाख मुंबई इंडियंस
कैगिसो रबाडा 1 करोड़ 5 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
ट्रेन्ट बोल्ट 1.5 करोड़ 5 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
टैमल मिल्स 50 लाख  12 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पैट कमिंस 2 करोड़ 4.5  करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
मिशेल जॉनसन 2 करोड़ 2 करोड़ मुंबई इंडियंस
अंकित बवाने 10 लाख 10 लाख दिल्ली डेयरडेविल्स
तन्मय अग्रवाल 10 लाख 10 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
मोहम्मद नबी 30 लाख 30 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
कृष्णप्पा गौतम 10 लाख 2 करोड़ मुंबई इंडियंस
राहुल तेवतिया 10 लाख 25 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
एकलव्य द्वेदी 30 लाख 75 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
अनिकेत चौधरी 10 लाख 2 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
टी. नटराजन  10 लाख  3 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
नाथू सिंह 30 लाख 50 लाख गुजरात लायंस
बासिल थम्पी 10 लाख 85 लाख गुजरात लायंस
एम. अश्विन 10 लाख 1 करोड़ दिल्ली डेयरडेविल्स
टीएस बरोका 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
राशिद खान 50 लाख 4 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
प्रवीण तांबे 10 लाख 10 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
क्रिस वोक्स 2 करोड़ 4.2 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
कर्ण शर्मा 30 लाख 3.2 करोड़ मुंबई इंडियंस
रिषी धवन 30 लाख 55 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
मैट हेनरी 50  लाख 50 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
जयदेव उनदकड़ 30 लाख 30 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
वरुण एरॉन     10 लाख 2.8 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
मनप्रीत गोनी 30 लाख 60 लाख गुजरात लायंस
मार्टिन गुप्टिल 50 लाख 50 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
जैसन रॉय     1 करोड़ 1 करोड़ गुजरात लायंस
सौरभ तिवारी 30 लाख 30 लाख मुंबई इंडियंस
क्रिस जॉर्डन 50 लाख 50 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
नाथन कोल्टर-नील 1 करोड़ 3.5 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स
प्रवीण दुबे 10 लाख 10 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
नवदीप सैनी 10 लाख 10 लाख दिल्ली डेयरडेविल्स
बेन लॉघलिन 30 लाख 30 लाख सनराइजर्स हैदराबाद
बिली स्टैनलेक 30 लाख 30 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
मोहम्मद सिराज 20 लाख 2.6 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद
राहुल चहर 10 लाख 10 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
सौरभ कुमार 10 लाख 10 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
ए. गुरुनाथन 30 लाख 30 लाख मुंबई इंडियंस
डेनियल क्रिस्टियन 1 करोड़ 1 करोड़ राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
डैरेन सैमी     30 लाख 30 लाख गुजरात लायंस
रोवमैन पॉवेल 30 लाख 30 लाख कोलकाता नाइटराइडर्स
मुनाफ पटेल 30 लाख 30 लाख गुजरात लायंस
रिंकू सिंह 10 लाख 10 लाख किंग्स इलेवन पंजाब
शशांक सिंह 10 लाख 10 लाख दिल्ली डेयरडेविल्स
मिलिंद टंडन 10 लाख 10 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
कुलावत खजरोलिया 10 लाख 10 लाख मुंबई इंडियंस
चिराग सूरी 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
शैली शौर्य     10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
शुभम अग्रवाल 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
संजय यादव 10 लाख 10 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
इशांक जग्गी 10 लाख 10 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
राहुल त्रिपाठी 10 लाख 10 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
प्रथम सिंह     10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
आक्षदीप नाथ 10 लाख 10 लाख गुजरात लायंस
डेरेन ब्रावो 50 लाख 50 लाख कोलकाता नाइटराइडर्स
मनोज तिवारी 50 लाख 50 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
सयान घोष 10 लाख 10 लाख कोलकाता नाइट राइडर्स
कैल्लम फरग्युसन 50 लाख 50 लाख राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स
       
       
       


 

Advertising