इन दिग्गज खिलाड़ियों को IPL 9 में नहीं मिला खरीददार

Saturday, Feb 06, 2016 - 02:31 PM (IST)

नई दिल्ली: आईपीएल के सीजन 9 की नीलामी हो रही है। इस नीलामी में जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वाटसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 9 करोड़ 50 लाख रुपए (13 लाख 90 हजार डालर) में खरीदा। वहीं कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं जिनको कोई खरीददार नहीं मिला। इस लिस्ट में हाशिम अमला और मार्टिन गुप्टिल का नाम भी शामिल है। 
 
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मालिक
►हाशिम अमला, बेस प्राइस था 1 करोड़ रुपए
►मार्टिन गुप्टिल, बेस प्राइस था 50 लाख रुपए
►माइकल बीयर, बेस प्राइस था 30 लाख रुपए
►नाथन ल्योन, बेस प्राइस था एक करोड़ रुपए
►राहुल शर्मा, बेस प्राइस था 30 लाख रुपए
►कैमरन बॉयस, बेस प्राइस था 50 लाख रुपए
►जेम्स पैटिनसन, बेस प्राइस था 1.5 करोड़ रुपए
►अशोक डिंडा, बेस प्राइस था 50 लाख रुपए
►सैमुअल बदरी, बेस प्राइस था 50 लाख रुपए
इसके इलावा सचित्र सेनानायके, वी परमौल, जेम्स पैटिनसन, प्रज्ञान ओझा, सैमुअल बदरी, सुलेमान बेन, शॉन एबट को भी कोई खरीदार नहीं मिला।
 
बता दें कि इस नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जिसमें 230 भारत के और 121 विदेशी खिलाड़ी होंगे। इस साल आईपीएल में दो नई टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें आरपीजी के स्वामित्व वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और इंटेक्स मोबाइल के मालिकाना हक वाली राजकोट की टीम गुजरात लायंस है। पुणे टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं जबकि गुजरात लांयस की कमान सुरेश रैना के हाथ में है।
 

 

Advertising