धोनी को IPL टीम की कप्तानी से हटाए जाने से खुश हैं सहवाग!

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: IPL के 10वें सीजन में पूणे टीम की कप्तानी से हटाए जाने से धोनी के फैंस काफी नराज हैं, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग इस फैसले से काफी खुश हैं। 

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने ये धोनी पर निशाना साधने के लिए नहीं, बल्कि अपने फनी अंदाज में कहा कि मुझे खुशी है कि वह अब कप्तान नहीं हैं क्योंकि अब मेरी टीम किंग्स इलेवन पंजाब पुणे की टीम को हरा सकती है। अगर इस पर गंभीरता से बात करूं तो यह फ्रेंचाइजी का फैसला है लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। गौरतलब है कि IPL में सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब टीम से खेलते थे और अब वो इसी टीम के मेंटर हैं। पुणे टीम के ओनर संजीव गोयनका ने कहा था कि धोनी ने कप्तानी छोड़ी नहीं, बल्कि हमने स्टीव स्मिथ को नया कप्तान बनाया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News