जिंदर महल चोटिल होते हुए भी रिंग मे दिखा रहे हैं जलवा

Friday, Oct 13, 2017 - 01:59 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय मूल के WWE चैंपियन जिंदर महल को हाल ही में एक लाइव इवेंट के दौरान कंधे पर टेप लगाए हुए देखा गया था। एक वेबसाइट के मुताबिक जिंदर महल चोट लगने के बावजूद कंपनी के लिए काम कर रहे हैं और इस दौरान अपने टाइटल का बचाव भी कर चुके हैं।



मॉडर्न डे महाराजा के नाम से मशहूर जिंदर को कंधे की चोट कई हफ्तों से परेशान कर रही है। शक इसलिए यकीन में बदल जाता है कयोंकि बाकी सुपरसटारस को जब चोट लगती है तब वह भी यही टेप लगाते हैं। हालांकि फिलहाल चोट इतनी गंभीर ना हो लेकिन WWE को रिस्क नहीं लेना चाहिए।



WWE पिछले कुछ समय से भारत में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश में है और दिसंबर में भारत में लाइव इवेंट भी रखा है।  जिंदर महल को काॅफी प्रोमोट किया जा रहा है और सिर्फ यही नही वह 13 से 15 अक्टूबर तक भी भारत में ही रहेंगे। किसी भी रूप में जिंदर महल का चोटिल होना WWE की पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकता है।

Advertising