ICC टीम रैंकिंग में टीम इंडिया का दूसरा स्थान कायम

Thursday, Feb 02, 2017 - 04:35 PM (IST)

दुबई: भारत ने इंगलैंड से ट्ंवटी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद आईसीसी टीम रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान कायम रखा है।  भारत को यह सीरीज जीतने से एक अंक का फायदा हुआ और उसके 124 अंक हो गए हैं। भारत ने नंबर एक न्यूजीलैंड से अपना फासला कम कर 5 अंक कर लिया है। न्यूजीलैंड के खाते में 129 अंक हैं। विश्व चैंपियन वैस्टइंडीज 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

इंगलैंड को यह सीरीज हारने से एक अंक का नुकसान हुआ और अब वह आस्ट्रेलिया से पीछे छठे स्थान पर खिसक गया है। आस्ट्रेलिया के 115 और इंगलैंड के 114 अंक है। दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका से ट्वंटी-20 सीरीज 1-2 से हारने का नुकसान उठाना पड़ा और वह 4 अंकों की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। दक्षिण अफ्रीका के आस्ट्रेलिया के बराबर 115 अंक है लेकिन दशमलव के बाद की गणना में वह आस्ट्रेलिया से आगे है। श्रीलंका को सीरीज जीतने से 4 अंकों का फायदा हुआ है और वह 98 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। 

Advertising