IndvsEng: विराट कोहली का टैस्ट करियर में डबल धमाका

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 12:59 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के टैस्ट कप्तान विराट कोहली ने साल की तीसरी डबल सेन्चुरी लगा कर एक ऐतिहासिक रिकार्ड बना लिया है। उन्होंने ये कारनामा इंगलैंड के खिलाफ मुंबई टैस्ट में किया। इसी के साथ वह एक साल में 3 डबल सेन्चुरी लगाने वाले विराट पहले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं, ऐसा कर उन्होंने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। 

सचिन ने 2004 और 2010 में एक साल में 2 डबल सेन्चुरी लगाई थीं। इसी के साथ 84 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी भारतीय कप्तान ने डबल सेन्चुरी बनाई। कप्तान के तौर पर विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डबल सेन्चुरी लगाने वाले वर्ल्ड के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम की बराबरी की, जिन्होंने 2014 में बतौर कप्तान 3 डबल सेन्चुरी लगाई थीं।

इससे पहले विराट कोहली ने कप्तान के रूप में एक सीरीज में 500 रन बनाने के सुनील गावस्कर के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गावस्कर ने कप्तान के रूप में 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन और 1981-82 में इंग्लैंड के खिलाफ 500 रन बनाये थे। विराट इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 500 का आंकड़ा पार कर चुके हैं और गावस्कर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।  विराट ने चौथे टेस्ट में अपनी नाबाद 147 की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इस सीरीज में विराट के रनों की संख्या 552 पहुंच चुकी है जिसमें दो शतक तथा दो अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने इसके साथ ही 2016 में अपने 1000 रन और अपने करियर में 4000 रन भी पूरे कर लिए। 

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट 4000 टैस्ट रन बनाने वाले 14 वें बल्लेबाज बन गये है। विराट ने अपनी 89 वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 88, सचिन तेंदुलकर ने 86, राहुल द्रविड़ ने 84, सुनील गावस्कर ने 81 और वीरेन्द्र सहवाग ने 79 पारियों में 4000 टेस्ट रन पूरे किये थे1 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News