IndvsAus: तीसरे टैस्ट से पहले पिच का जायजा लेने पहुंचे धोनी

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2017 - 08:44 AM (IST)

रांची: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम का दौरा किया जहां दस दिन के अंदर भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।  

धोनी को क्यूरेटर के साथ चर्चा करते हुए देखा गया और उन्होंने इस मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों का जायजा लिया।  झारखंड टीम के सूत्रों ने पहले कहा था कि रणजी कप्तान कोलकाता से बीसीसीआई पुरस्कारों के लिए बेंगलुरू जाएगा लेकिन वह घर लौट आये और उन्होंने स्टेडियम में कुछ समय बिताया।  

क्यूरेटर एसबी सिंह ने कहा कि वह रूटीन दौरा था और इसका 16 से 20 मार्च के बीच होने वाले तीसरे टैस्ट मैच से कोई लेना देना नहीं है।  सिंह ने कहा कि जब वह यहां होते हैं तो अक्सर स्टेडियम आते हैं और जिम में काफी समय बिताते है। आज भी इससे कुछ भिन्न नहीं था। उन्होंने विकेट भी देखा और अनौपचारिक बातचीत भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News