7 साल बाद भारतीय बल्लेबाजों ने हासिल की खास उपलब्धि

Saturday, Mar 18, 2017 - 07:07 PM (IST)

रांची: यहां चल रेह 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने खास उपलब्धि हासिल कर ली।भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाजों ने इस टेस्ट पारी में 50 प्लस रन बनाए। ऐसा सात साल बाद हुआ है जब के पहले तीन बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा पारियां खेली हों।

इससे पहले पिछली बार भारत ने 2010 में नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन इसके बाद उसे सात सालों तक इंतजार करना पड़ा। जबकि 2006 से 2010 के बीच भारत का शीर्षक्रम जबर्दस्त फॉर्म में था और उसने यह कारनामा 8 बार अंजाम दिया था।

राहुल 67 रन बनाने के बाद मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पैट कमिंस के शिकार बने थे। मुरली विजय ने इसके बाद अद्र्धशतक बनाया और वे तीसरे दिन शनिवार को लंच के ठीक पहले 82 रन बनाकर स्टीव ओकेफी की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड द्वारा स्टंप किए गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे सत्र में स्टीव ओकेफी की गेंद पर चौका लगाकर अद्र्धशतक पूरा किया, टीम इंडिया ने यह उपलब्धि हासिल कर ली। 

Advertising