भारत के दिग्गज खिलाड़ी का बयान- धोनी नहीं खेल पाएंगे 2019 विश्व कप

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में साफ कह दिया था कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी परी तरह से फिट हैं आैर वह 2019 विश्व कप खेलने की दावेदारी रखते हैं। लेकिन पूर्व नेशनल सेलेक्टर और भारत को 1983 विश्वकप जीतने वाले मोहिंदर अमरनाथ ने धोनी को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी 2019 विश्व कप खेल पाएंगे।

भारत के लिए 69 टेस्ट मैच और 85 वनडे अमरनाथ ने एक समाचार पत्र में इंटरव्यू देते हुए कहा कि 2019 विश्वकप से पहले उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। कल क्या होगा मैं उन बातों पर उतना यकीन नहीं करता। अगर धोनी अच्छा खेलते हैं, तो मैं उन्हें ऑल द बेस्ट विश करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो फ्यूचर में अच्छा खेले और वो ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वो निश्चित ही 2019 विश्व कप जरूर खेलेंगे।

धोनी माैजूदा समय में टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं आैर उनका टीम में बने रहना जरुरी है। कोच शास्त्री अगले विश्व कप की तैयारी के लिए नए चेहरों को अजमा रहे हैं। टीम की कमान भले ही विराट कोहली के पास है लेकिन मैदान में धोनी उन्हें कप्तानी के गुर सिखाते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि कब तक धोनी टीम का साथ देते हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धोनी का प्रदर्शन ठीक रहा आैर उन्होंने 2 बार टीम को मुश्किल पलों से बाहर निकाला।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News