पेस पुरूष युगल खिताब का सूखा खत्म करने से एक जीत दूर

Sunday, Sep 25, 2016 - 08:25 AM (IST)

सेंट पीटर्सबर्ग : भारत के लिएंडर पेस और उनके जर्मन के जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन ने रूस के मिखेल एलगिन और एलेक्जैंडर कुर्दीयावत्सेव की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के पुरूष युगल स्पर्धा के फाइनल में जगह सुनिश्चित की।   भारत-जर्मनी की जोड़ी ने रूसी जोड़ी को डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में 6 . 3 , 7 . 6 से शिकस्त दी।  

पेस-बेगेमैन ने पहला सेट महज 35 मिनट में अपने नाम कर लिया था। लेकिन दूसरे सेट में रूसी जोड़ी ने 0 . 2 से पिछडऩे के बाद वापसी की और 5 . 2 की बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद अनुभवी भारतीय ने अपने जोड़ीदार के साथ लगातार 5 गेम अपने नाम कर टाईब्रेकर में सेट जीता।  पेस ने अपना पिछला एटीपी पुरूष युगल खिताब 2015 न्यूजीलैंड ओपन में दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन के साथ मिलकर जीता था।  
 

Advertising