भारत को अंडर-17 विश्व कप में मिला है मुश्किल ग्रुप

Saturday, Jul 08, 2017 - 06:44 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में अक्टूबर में होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ड्रा में मेजबान टीम को काफी मुश्किल ग्रुप मिला है। विश्व कप का ड्रॉ शुक्रवार को मुंबई में निकाला गया जिसमें भारत के ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना को जगह मिली है। भारत को अपने ग्रुप मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलने हैं।  

भारत का पहला मुकाबला छह अक्टूबर को अमेरिका से होगा जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। भारत का दूसरा मैच कोलंबिया से नौ अक्टूबर को और तीसरा मैच घाना से 12 अक्टूबर को होगा। मेजबान टीम के ग्रुप के तीन प्रतिद्वंद्वियों को देखा जाये तो अमेरिका अंडर 17 विश्व कप में 15 बार हिस्सा ले चुका है और उसकी अंडर 17 रैंकिंग आठ है। अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1999 में चौथा स्थान रहा है।

भारत का दूसरा प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया पांच बार विश्व कप में हिस्सा ले चुका है और उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2003 और 2009 में चौथा स्थान रहा था। उसकी अंडर 17 में विश्व रैंकिंग 15 है। भारत का ग्रुप में सबसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वी घाना है जो आठ बार विश्व कप खेल चुका है और उसने 1991 और 1995 में दो बार विश्व कप जीता है। उसकी विश्व रैंकिंग पांच है।  टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 24 टीमों में मेजबान भारत, नाइजर और न्यू कैलेडोनिया की कोई रैंकिंग नहीं है जबकि ब्राजील अंडर 17 की नंबर एक टीम है।   

टूर्नामेंट का ड्रा इस प्रकार है
ग्रुप ए- भारत, अमेरिका, कोलंबिया और घाना 
ग्रुप बी- पैराग्वे, माली, न्यूजीलैंड और तुर्की 
ग्रुप सी- ईरान, गुएना, जर्मनी और कोस्टा रिका 
ग्रुप डी- कोरिया, नाइजर, ब्राजील और स्पेन  
ग्रुप इ- होंडुरस, जापान, न्यू कैलेडोनिया और फ्रांस 
ग्रुप एॅफ- इराक, मेक्सिको, चिली और इंग्लैंड राज

Advertising