भारत ने आस्ट्रिया को 4-3 से हराकर किया यूरोप दौरे का अंत

Thursday, Aug 17, 2017 - 11:15 AM (IST)

एम्सटेलवीनः रमनदीप सिंह और चिंगलेनसना सिंह कांगुजम के दो-दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हाॅकी टीम ने आस्ट्रिया को 4.3 से हराकर यूरोप दौरे का अंत जीत के साथ किया। रमनदीप ने 25वें और 32वें मिनट में गोल किये जबकि चिंगलेनसना ने 37वें और 60वें मिनट में गोल दागा। भारत ने यूरोप दौरे का अंत तीन जीत और दो हार के साथ किया ।   

आस्ट्रिया के लिये ओलिवर बिंडर ( 14वां ), माइकल कोर्पेर ( 53वां ) और पैट्रिक एस ( 55वां ) ने गोल किये। दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड को लगातार दो मैचों में हराने के बाद भारत ने आस्ट्रिया के खिलाफ धीमी शुरूआत की। गेंद पर नियंत्रण में भारत आगे रहा लेकिन सर्कल के भीतर उतने हमले नहीं बोले जा सके।  

आस्ट्रिया ने 14वें मिनट में ङ्क्षबडेर के गोल के दम पर पहले क्वार्टर में 1.0 की बढत बना ली। भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में अपनी गलतियों में सुधार करके 25वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया। अमित रोहिदास ने गेंद रमनदीप सिंह को सौंपी जिसने गोल करने में कोई चूक नहीं की। ब्रेक के बाद भारतीय टीम ने अधिक आक्रामक तेवर दिखाये। रमनदीप ने 32वें मिनट में शानदार गोल किया।   

Advertising