भारत ने अंडर-23 फुटबाॅल चैंपियनशिप में तुर्कमेनिस्तान को हराया

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 04:35 PM (IST)

दोहाः भारत ने कल रात यहां तुर्कमेनिस्तान को 3-1 से हराकर एएफसी अंडर-23 फुटबाल चैंपियनशिप क्वालीफायर्स में अपने अभियान का शानदार अंत किया।   तुर्कमेनिस्तान ने 13वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन इसके बाद भारत ने शानदार वापसी की।  

भारत की तरफ से मनवीर सिंह ने 42वें मिनट में बराबरी का गोल किया। एलन देवोरी ने 72वें मिनट में टीम को पहली बार बढ़त दिलायी जबकि जेरी लालरिनजुआला (76वें मिनट) ने उसे मजबूत किया।   

भारत की यह टूर्नामेंट में पहली जीत थी। वह पहले ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो गया था। इस तरह से उसने कतर और सीरिया के बाद तीन अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहकर अपने अभियान का अंत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News