भारत ने चिली से 2-2 से ड्रा खेला

Sunday, Mar 26, 2017 - 01:51 PM (IST)

पश्चिमी वैंकुवर : भारतीय महिला टीम ने महिला हाकी विश्व लीग राउंड दो से पहले यहां चिली के खिलाफ एक करीबी मुकाबला 2-2 से ड्रा खेला।  चिली ने सकारात्मक शुरूआत की। उसे 18वें मिनट में आगस्टिना वेनेगास ने गोल करके 1-0 से बढ़त दिलाई। इससे एक मिनट पहले भारत की रेणुका यादव को ग्रीन कार्ड दिखाया गया था।  

भारत हालांकि 35वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफल रहा। अनूपा बार्ला ने यह गोल पेनल्टी कार्नर पर दागा। इसके एक मिनट बाद वंदना कटारिया ने मैदानी गोल करके भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। 

 चिली को 53वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे वेनेगास ने गोल में बदलने में गलती नहीं की।  भारत अपना अगला मैच कनाडा से खेलेगा। इसके बाद एक अप्रैल से विश्व राउंड दो लीग के पूल ए में वह उरूग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। 

Advertising