दिल्ली-संगरूर की टीम का विजयी आगाज

Wednesday, Dec 16, 2015 - 01:54 PM (IST)

जालंधर: वी.एस. एग्री सीनियर सैकेंडरी स्कूल खेहरागढ़ी दिल्ली की टीम ने श्री गुरु रामदास खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल अमृतसर की टीम को उद्घाटनी मैच में 2-0 से पराजित कर माता प्रकाश कौर कप के लिए करवाए जा रहे 12वें अखिल भारतीय बलवंत सिंह कपूर हाकी टूर्नामैंट (अंडर-17 स्कूली लड़के) में विजय यात्रा आरंभ की।

 
स्थानीय ओलिम्पियन सुरजीत स्मारक हाकी स्टेडियम में शुरू हुए उक्त 8 दिवसीय टूर्नामैंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी गुरदेव सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के गुरशरण सिंह कपूर, मनजीत सिंह क पूर, हरभजन सिंह कपूर, मनमोहन सिंह कपूर, तीर्थ सिंह कपूर, दपिंदर सिंह कपूर, गुणदीप, चरणजीत सिंह रहेजा, मुखबैन सिंह, वरिंद्र सिंह, बलदेव सिंह, बलजीत सिंह सैनी, संजीव कुमार (पांचों ओलिम्पियन) रिपूदमन कुमार सिंह, सुरेश ठाकुर, राम शरण, सुरेंद्र सिंह भाप्पा (आर.सी.एफ .), प्रभजोत सिंह भाटिया व अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे। 
 
इससे पूर्व खेले गए नाक् आऊट दौर के एक मैच में सरकारी राज हाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल संगरूर की टीम ने रणधीर सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कपूरथला की टीम को पैनल्टी शूटआऊट में 6-5 से पराजित किया। टीमें निर्धारित समय पर 3-3 गोलों की बराबरी पर थीं।
 
Advertising