भारतीय महिला टीम ब्रिटेन से 1 . 2 से हारी

Sunday, May 08, 2016 - 03:10 PM (IST)

इंग्लैंड: भारतीय महिला हाकी टीम यहां चल रही 5 मैचों की सीरीज में ब्रिटेन से 1 . 2 हार गई जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है। इस तरह भारतीय टीम सीरीज में मेजबानों से 0.2 से पिछड़ रही है।  मेहमान टीम ने पहले क्वार्टर में दबदबे भरा प्रदर्शन किया। लेकिन फिर मेजबानों ने दबाव डालना शुरू किया और 15वें मिनट में गोल हुआ। लेघ ने ब्रिटेन के लिए पहला गोल दागा।  दूसरे क्वार्टर के शुरूआती मिनट में ब्रिटेन को पेनल्टी कार्नर मिला और कलेन इसे गोल में तब्दील कर स्कोर 2.0 कर दिया। हाफ टाइम तक उन्होंने इस बढ़त को कायम रखा। 

 
भारत ने तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन ब्रिटिश रक्षापंक्ति ने इसे असफल कर दिया। भारतीय टीम फिर भी एक गोल करने में सफल रही और क्वार्टर में केवल एक गोल से पिछड़ रही थी। भारत के लिए ग्रेस ने गोल दागा। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। भारतीय मुख्य कोच नील हागवुड ने मैच के बारे में कहा, ‘‘हमने इसमें काफी सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। टीम एकजुट होकर खेली और अपने दूसरे मैच में गलतियों पर काम किया। यह सुधार है। ’’ भारतीय टीम अपना तीसरा मैच कल खेलेगी।  
Advertising