हॉकी : भारतीय महिला टीम ने जापान से खेला ड्रॉ

Thursday, Jun 02, 2016 - 11:46 AM (IST)

डारविन: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 4 देशों के टूर्नामैंट के दूसरे मैच में जापान से 1-1 से ड्रा खेलकर खाता खोला। भारत के लिए 7वें मिनट में पूनम रानी ने गोल किया जबकि हाजुकी नगाइ ने जापान के लिए 19वें मिनट में गोल दागा।
 
जापान ने शुरूआती मिनटों में जापानी गोल पर लगातार हमले बोले लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत को पहले ही आक्रमण पर सफलता मिल जाती लेकिन पूनम के शॉट को जापानी गोलकीपर साकियो असानो ने गोल में बदलने नहीं दिया। अब भारत अपने आखिरी राऊंड राबिन मैच में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा।
Advertising