सीनियर महिला हॉकी टीम का 18 से भोपाल में कैंप

Sunday, Sep 18, 2016 - 08:21 AM (IST)

नई दिल्ली: ओलिंपिक में 36 वर्षों के बाद पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर महिला हॉकी टीम की संभावित 29 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है जो 18 सितंबर से भोपाल में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया(एचआई) ने 29 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है जो 3 सप्ताह के आराम के बाद राष्ट्रीय शिविर में आगामी टूर्नामैंटों की तैयारियों में जुटेंगी। महिला टीम मुख्य रूप से 29 अक्टूबर से सिंगापुर में शुरू होने जा रही एशियाई चैंपियंस ट्राफी के लिए अपनी तैयारियों को परखेंगी। इसके बाद नवंबर में टीम आस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी।  
 
महिला टीम के मुुख्य कोच नील हावगुड ने कहा कि ओलिंपिक महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच और उससे उन्हें यह बात समझ में आ गई है कि इतने बड़े स्तर के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए किस स्तर के प्रदर्शन की जरूरत होती है। हमने वहां के अनुभव से काफी कुछ सीखा है और हम लगातार अपने खेल और तकनीकी में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी खिलाड़ी कुछ आराम के बाद वापसी कर रही हैं और निश्चित ही 3 महीने के ब्रेक के बाद वह काफी तरोताजा महसूस कर रही हैं। हमें इसके बाद अच्छी हॉकी की उम्मीद है।
 
संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं-
गोलकीपर-रजनी एतिमारप्पू, सविता, सोनल मिंज। डिफेंडर-दीप ग्रेस एका, दीपिका, सुनीता लाकडऱ, सुशीला चानू पुखरमबम, नियालुम लाल रूआत फेली, नमीता टोपो, रूकमणी दोदरे। मिडफील्डर- रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, रेणुका यादव, लिली चानू मायेंगबम, निकी प्रधान, नरिंदर कौर, लालुनमावी, नवदीप कौर। फारवर्ड- रानी, पूमन रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम, प्रीति दुबे, सोनिका, अनूपा बार्ला, ज्योति गुप्ता, पूनम बार्ला। 
 
Advertising