पंजाब ने रांची को एक गोल से हराया

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 08:51 AM (IST)

चंडीगढ़: जेपी पंजाब वारियर्स ने अपने घरेलू मैदान में रांची रेज के खिलाफ गुरुवार को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबला 1-0 से जीतकर हॉकी इंडिया लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है और वह 16 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ रांची को 8 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।   

मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल दूसरे क्वार्टर में पंजाब ने पेनल्टी कार्नर पर किया। वीरडेन वान डेर ने पंजाब के लिए यह महत्वपूर्ण गोल दागा। पंजाब ने अपनी एक गोल की बढ़त को अंत तक कायम रखा। पंजाब ने रांची को उसी के मैदान में 7-0 से पीटा था और अब अपने घरेलू मैदान में 1-0 की जीत दर्ज की।  पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में दिल्ली वेवराइडर्स को 3-2 से हराया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News