HIC ने दूसरे हाकी इंडिया अवार्ड्स के लिए नामांकन घोषित किए

Friday, Mar 11, 2016 - 10:11 AM (IST)

नई दिल्ली: हाकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कारों के दूसरे सत्र में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी के लिए बीरेंद्र लाकड़ा, आकाशदीप सिंह, पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह के बीच मुकाबला होगा। यह पुरस्कार 26 मार्च को बेंगलुरू में दिए जाएंगे।  हाकी इंडिया ने आज इन पुरस्कारों के लिए नामांकन सूची जारी की। यह पुरस्कार 2015 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों और खेल में योगदान देने वालों को दिए जाएंगे।  
 
हाकी इंडिया अवाड्र्स की कुल इनामी राशि दो करोड़ रूपये होगी।  महिला खिलाडिय़ों में स्ट्राइकर रानी रामपाल, दीपिका, कप्तान रितु रानी और गोलकीपर कविता साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल होंगी।  पुरूष और महिला दोनों वर्ग के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 25 लाख रूपये की इनामी राशि और ट्राफी दी जाएगी। 
 
 मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में 30 लाख रूपये की इनामी राशि और ट्राफी दी जाएगी। इसके अलावा जुगराज सिंह साल के उभरते हुए खिलाड़ी (पुरूष) और असुंता लाकड़ा साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी (महिला) पुरस्कार अंडर 21 खिलाडिय़ों को दिए जाएंगे जिसकी इनामी राशि 10 लाख रूपए और ट्राफी है।  असाधारण उपलब्धि के लिए प्रेसिडेंट पुरस्कार, साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार, साल के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, साल के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजित पाल सिंह पुरस्कार और साल के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्लै पुरस्कार भी दिया जाएगा जिसकी इनामी राशि पांच लाख रूपये और ट्राफी है। 
 
Advertising