सुधरने का नाम नहीं ले रहे गोयनका, फिर से धोनी का उड़ाया मजाक

Monday, Apr 10, 2017 - 08:58 PM (IST)

नई दिल्ली: टी20 लीग 2017 शुरू होने से कुछ दिन पहले ही पुणे टीम मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाकर स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान घोषित कर दिया। पुणे के दोनों मैच में धोनी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, जिसके बाद पुणे के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका लगातार धोनी का ट्वीटर पर मजाक उड़ा रहे हैं।

पंजाब के हाथों हार मिलने के बाद गोयनका ने ट्वीट करते हुए खिलाडिय़ों की स्ट्राईक रेट को दर्शाया। उन्होंने ट्वीट करते लिखा, ‘‘पुणे की अभी तक के बल्लेबाजी के आंकड़ें- मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, डेन क्रिस्टियन की सर्वश्रेष्ठद्ध स्ट्राबइक रेट हैं।’’ इस ट्वीट के साथ हर्ष ने एक फोटो भी ट्वीट की है। इस फोटो में आईपीएल 10 के पिछले दो मैचों में धोनी का स्ट्राइक रेट सबसे खराब दिखाया गया है। 

 

उनके इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस ने भी हर्ष गोयनका को करारा जवाब दे दिया। उन्होंने धोनी की कप्तानी के आंकड़े बताते हुए लिखा, ‘‘मूर्ख एक बार धोनी की इस रिपोर्ट को भी देख।’’ गौरतलब है कि हर्ष गोयनका इससे पहले भी धोनी को ट्वीटर निशाना बना चुके हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ को धोनी से बेहतर कप्तान बताया। हालांकि उनके इस ट्वीट की काफी आलोचना हुई थी और इसके बाद उन्होंने अपने ट्वीट को हटा दिया था।

 

Advertising