हरभजन की बेटी संग यूं मस्ती करते दिखे क्रिकेटर धवन!(Pics)

Friday, Feb 17, 2017 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की बेटी हिनाया हीर इन दिनाें काफी चर्चा में है। करीब 7 महीने की हिनाया अब क्रिकेटर शिखर धवन की गोद में नजर आ रही हैं। तस्वीर में हिनाया धवन के साथ बेहद खुश नजर अा रही है। जुलाई, 2016 में पैदा होने के बाद दिसंबर में ही हिनाया इंडिया आई थीं। पिछले दिनों सचिन तेंडुलकर और युवराज सिंह के साथ भी हिनाया की मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। 

सचिन तेंदुलकर ने हिनाया के साथ मस्ती के पल की तस्वीरें ट्वीटर और फेसबुक पर शेयर की थी। इस ट्वीट के साथ सचिन ने लिखा था, नन्ही हिनाया के साथ! ये खुशियों का पिटारा है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर हिनाया की फोटो शेयर कर लिखा- 'छोटी सी परी हिनाया! वह अपने चाचा को खूब पसंद करती है।' बता दें कि हिनाया का जन्म जुलाई, 2016 में लंदन में हुआ। इसके बाद लंबे समय तक हरभजन और उनकी वाइफ गीता बसरा लंदन में ही रहे। गीता की फैमिली लंदन में ही रहती है। 

Advertising