पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने धोनी आैर साक्षी को सुनाए गाने, देखें वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 07:48 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास रही। जब पूरा रांची पटाखों की गूंज सुन रहा था उस समय धोनी मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के गानों को सुनने में व्यस्त थे। इस दाैरान उनकी पत्नी साक्षी आैर उनके कुछ रिश्तेदार भी माैजूद थे। 

रंधावा ने कुछ पंजाबी गाने सुनाकर सभी उनके मुरीद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रंधावा ‘तेनू सूट सूट करदा’ आैर हाइ रेडट गब्बरू आैर अन्य गाने गाते दिख रहे हैं।

रंधावा के फैन हैं धोनी, साक्षी
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी दोनों ही गुरु रंधावा के बहुत ही बड़े फैन हैं और दोनों ही उनके गाने सुनना बड़ा ही पसंद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को बेहद ही करीब से जाने वाले खेल प्रेमी यह बात बहुत ही अच्छे से जानते हैं, कि उनको गानों का बहुत ही शोक हैं। खासकर पुराने गाने, धोनी को किशोर कुमार के गाने बहुत ही ज्यादा पसंद रहे हैं।एमएस धोनी को कई बार गाने गाते हुए देखा गया हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News