चैंपियंस ट्राफी में फ्लॉप रहे श्रीलंका के कोच ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 03:43 PM (IST)

कोलंबो:  आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में फ्लॉप साबित हुई श्रीलंका के कोच ग्राहम फोर्ड ने क्रिकेट टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल को 15 महीने के बाद ही छोड़ते हुए पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया।  

दक्षिण अफ्रीकी फोर्ड ने वर्ष 2012 से 2014 के बीच श्रीलंका के लिए कोचिंग की थी और गत वर्ष फरवरी में दूसरी बार कोच पद पर टीम के साथ जुड़े थे। उनका कार्यकाल 2019 विश्वकप तक के लिए था लेकिन उन्होंने 15 महीने के बाद ही पद छोड़ दिया है।  56 वर्षीय फोर्ड के मार्गदर्शन में श्रीलंका ने ट्ंवटी 20 और टैस्ट में आस्ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की थी लेकिन इस वर्ष टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और पहली बार उसे बंगलादेश से तथा दक्षिण अफ्रीका से सीरीज में व्हाइटवॉश झेलनी पड़ी। श्रीलंका चैंपियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।  

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष थिलांगा सुमाथिपाला ने कहा कि हम फोर्ड को उनके श्रीलंका क्रिकेट के लिए योगदान के लिए धन्यवाद करना चाहते हैं। हमें उन्हें जाते देखने का दुख है लेकिन यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। फोर्ड ने अपना इस्तीफा श्रीलंका के जिम्बाब्वे दौरे से पहले दिया है जहां टीम को 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News