गोल्फ: वाणी ने अपना दूसरा खिताब जीता

Friday, Mar 24, 2017 - 05:58 PM (IST)

पुणे: वाणी कपूर ने आज यहां अंतिम दिन तीन आेवर 74 का कार्ड खेलकर हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के छठे चरण में अपना दूसरा खिताब हासिल किया। वाणी का कुल स्कोर 216 रहा। वह नौ शाट की शानदार बढ़त से खिताब जीती।   

गौरिका बिश्नोई और अमनदीप द्राल 54 होल में 225 के समान कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रहीं। 6,00,000 रूपए की प्रतियोगिता आज समाप्त हुई। हीरो मोटोकार्प द्वारा प्रायोजित शर्मिला निकोलट 227 के कुल स्कारे से चौथे स्थान पर रही। 

Advertising