वाणी पार कार्ड से संयुक्त 52वें स्थान पर

Friday, Sep 22, 2017 - 08:44 PM (IST)

मार्बेलाः भारतीय महिला गोल्फर वाणी कपूर एंडालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डि एस्पाना फेमेनिनो में आज यहां पहले दौर में पार 72 का कार्ड खेलकर संयुक्त 52वें स्थान पर चल रही हैं। वाणी ने पांच बर्डी और पांच बोगी की मदद से पार कार्ड खेला।  

टूर्नामेंट में दो अन्य भारतीय नेहा त्रिपाठी (75) संयुक्त 89वें और अमनदीप द्राल (77) संयुक्त 109वें स्थान पर है। दोनों को कट प्राप्त करने के लिये दूसरे दौर में शानदार खेल दिखाना होगा। इंग्लैंड की जोॢजया हाल, स्पेन की स्कूरियोला माॢटनेज और इटली की डायना लुना सात अंडर 65 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।  

Advertising