अदिति संयुक्त 22वें स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 04:12 PM (IST)

आस्ट्रेलिया: भारतीय गोल्फर अदिति अशोक आज यहां ओट्स विक ओपन के दूसरे दौर के बाद बीती रात के संयुक्त 13वें स्थान से खिसककर संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंच गई।   

18 वर्षीय अदिति ने दूसरे दौर में एक अंडर 72 का कार्ड खेला। वह शीर्ष पर रही निकोल ब्रोच लार्सन (67, 67) से 8 शाट पीछे चल रही हैं। एक अन्य भारतीय वाणी कपूर ने 36 होल के बाद कट में प्रवेश किया, वह कल तक संयुक्त 35वें स्थान से 11 पायदान खिसककर संयुक्त 46वें स्थान पर रहीं। लेकिन अमनदीप द्राल कट से चूक गई, उन्होंने 78 का कार्ड खेला।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News