क्या इस बार रियो ओलिंपिक में हॉकी टीम तोड़गी 35 साल की मायूसी

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2016 - 08:16 AM (IST)

नई दिल्ली: रियो ओलिंपिक की तैयारियां जोरो-शोरों से चल ही हैं। इसी दौरान भारत को हॉकी टीम से भी काफी उम्मीदें हैं। पूरे देश को गोल्ड मैडल का इंतजार है। अगर पिछले इतिहास पर नजर दौड़ाए तो भारत ने 1980 के बाद कोई गोल्ड मैडल नहीं जीता हैं। अगर इस बार भारत गोल्ड मैडल हासिल करता है तो वह पूरे 35 साल बाद देश की मायूसी दूर करेंगा। 

 
पुराने इतिहास पर नजर डालें-
 
-भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में कुल 10 गोल्ड मेडल जीते हैं।
 
-1928 से लेकर 1956 तक भारतीय टीम ने लगातार 6  ओलिंपिक स्वर्ण पदक जीते।
 
-1960 में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय टीम ने वापस 1964 में स्वर्ण जीता।
 
-1975 में भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप जीता 
 
-1980 के बाद से भारतीय टीम ओलिंपिक में कोई पदक नहीं जीत पाई है।
 
बता दें कि इससे पहले यह खेल घास के मैदान पर खेला जाता था। लेकिन 1970 में प्‍लास्टिक टर्फ पर खेला जाने लगा। जिसके बाद भारत टीम पिछड़ने लगी। इस बार टीम की कड़ी मेहनत को देखकर लग रहा है कि हॉकी टीम 35 साल बाद गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास रचेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News