लक्ष्य और रूतविका राष्ट्रीय बैडमिंटन में जीते

Sunday, Nov 05, 2017 - 05:30 PM (IST)

नागपुर: लक्ष्य सेन और रूतविका शिवानी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग में जीत दर्ज की। लक्ष्य ने पुरूष एकल में मैसनाम मीराब को एक संघर्ष मुकाबले में 21-13 12-21 21-13 से हराया जबकि रूतविका ने मानसी सिंह को 21-8 21-11 से पराजित किया।

मनु अत्री और मनीषा के ने भी मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। उन्होंने सुमित रेड्डी और आरती सुनील को 17-21 21-19 21-11 से हराया।   

Punjab Kesari

Advertising