गीता फोगाट ने खरीदी नई कार, शेयर की तस्वीरें

Monday, Aug 21, 2017 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्ली:  "मेहनत ही सफलता की कुंजी है" यह वाक्या कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता गीता फोगाट पर सटीक बैठता है। हाल ही में सोशल साइट के जरीए गीता ने नई कार रेज रोवर खरीदने की जानकारी दी है और इसकी कुछ तस्वीरें शेयर भी की है। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ हैं। साथ गीता ने लिखा है कि कड़ी मेहनत का फल मीठा होता है। 


पिछले साल 20 नवंबर को ही गीता फोगाट शादी के बंधन में बंधी थी। यह शादी पूरे हरियाणवी रीति-रिवाजों के साथ की गई थी। इस शादी की खास बात तो ये थी कि गीता ने अपनी शादी में 7 की जगह 8 फेरे लिए थे। गीता ने 8वां फेरा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' के लिए लिया था। 

Advertising