गरीबों का मसीहा बने गाैतम गंभीर, 365 दिन तक फ्री में देंगे खाना
Wednesday, Aug 02, 2017 - 03:39 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर गाैतम गंभीर को चाहे भले ही टीम में माैका ना मिल रहा हो, लेकिन वह सामाजिक ताैर पर भलाई के काम करके हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहते हैं। गंभीर ने अब वे ऐसा काम कर रहे हैं जिसने उनको गरीबों का मसीहा बना दिया है। उन्होंने अपनी संस्था "एक आशा" के जरिए गरीबों के लिए 365 दिन चलने वाला निशुल्क भोजनालय शुरू किया है।
रोजाना सैकड़ों लोग गंभीर की इस संस्था में आकर अपनी भूख मिटाते हैं।। इसको लेकर गौतम ने तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में एक फोटो डाली है जिसमें निशुल्क भोजन कराने का समय और जगह के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही गौतम ने लिखा है वर्ल्ड कप जीत लिया, आईपीएल जीत लिया, प्रतिद्वंदवियों को हरा दिया। अब समय दिल जीतने और भूख को हराने का।
Won World Cups, Won IPLs,beaten https://t.co/0aQ463XMdf time 2 win hearts & beat hunger. Community Kitchen #1 by Gautam Gambhir Foundation. pic.twitter.com/gVDP4Sc1b4
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 31, 2017
इन ट्वीट्स के बाद गौतम ने लोगों को भोजन कराते हुए एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, दिल में सहानुभूति, हाथ में प्लेट है और लबों पर प्रार्थना कि कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए।
Compassion in my heart, a plate in my hand & a prayer on my lips 'No one should sleep hungry' #ggf #communitykitchen1 pic.twitter.com/EsZEG84rVI
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 31, 2017
ट्वीट के बाद गौतम ने एक वीडियो डाली और लिखा 365 दिनए 52 हफ्ते 12 महीने, कई भूखें और एक आशा।
365 days, 52 weeks, 12 months, numerous hungers & Ek Asha #communitykitchen1 #ggf pic.twitter.com/12MDFEKtF5
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 31, 2017
गंभीर के इस प्रयास को सोशल साइट्स पर खूब सराहा जा रहा है। गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए लोग उनके ट्वीट्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।