रोहित को पछाड़ गंभीर ने हासिल की खास उपलब्धि

Friday, Apr 28, 2017 - 07:54 PM (IST)

कोलकाता: कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने टी20 लीग में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह लीग में 4000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ हासिल की। शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ हुए मैच के दौरान गंभीर ने 52 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे।

गंभीर से पहले गुजरात के कप्तान सुरेश रैना और बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली टी20 लीग में 4 हजार रन पूरे कर चुके हैं। रैना ने अब तक खेले गए 155 मैचों में 4407 रन बना लिए हैं, वहीं कोहली 144 मैचों में 4247 रन बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं। 

गंभीर ने 141वें मैच में 4 हजारी बनने का गौरव हासिल किया है। साथ ही वह सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं। वे टी20 लीग के अब तक खेले गए 10 सीजनों में 35 अर्धशतक लगा चुके हैं। 


 

Advertising