Video: मैदान पर विराट के साथ भी भिड़ चुके हैं गौतम गंभीर, जानिए ऐसे ही 3 विवाद

Saturday, Oct 14, 2017 - 01:08 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर गौतम गंभीर अक्सर ही अपनी बल्लेबाजी के साथ साथ अपने गर्म स्वाभाव की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।  मैच के दौरान वह कई बार खिलाड़ियों से उलझे चुके हैं। यहां तक कि वह एक बार विराट कोहली के साथ भी झगड़ चुके है। आइए, जानते हैं कि मैदान पर गौतम गंभीर से जुड़े कुछ विवादों के बारे में... 

विराट कोहली और गौतम गंभीर में बहस 
आईपीएल-6 के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर की आपसी बहस हो गई थी। दरअसल,कोहली जब आउट होने के बाद लौट रहे थे, तभी गंभीर से कुछ ऐसा कहा कि दोनों में बहस हो गई।  यह भिडंत इतनी ज्यादा हो गई थी कि खिलाड़ियों और अंपायरों ने उन दोनों को अलग किया।

मनोज तिवारी से भिड़ंत 
रणजी मैच के दौरान दिल्ली की कप्तानी कर रहे गंभीर और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी के बीच इतना झगड़ा हो गया कि दोनों एक दूसरे को मारने बढ़े थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने अंपायर को भी धक्का दे दिया। 

अफरीदी से भी हुई थी जोरदार बहस 
गंभीर की वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी से हुई थी। एक-दूसरे पर गालियों की बौछार करने के अलावा गंभीर रन लेते हुए शाहिद अफरीदी से टकरा गए थे। जिसके बाद गुस्से में एकदूसरे की तरफ बढ़ रहे इन दोनों खिलाड़ियों को अंपायरों ने अलग किया था। 
 

 

Advertising